हैलो दोस्तों ...... मेरे इस लेख का टायटल देखकर आपको कुछ अलग सा लग रहा होगा... मुझे भी लग रहा है लेकीन मै कोई लेखक नही हूं इसलिये थोड़ीसी परेशानी होगी तो आगे बढे.........
बात कुछ साल पुरानी है जब मै शायद 8-10 साल का था आैर भारत बहुत सारी तरक्की कर रहा था बल्कि अब भी कर रहा है आैर बेहद फास्ट कर रहा है.
उन दिनों मै मेरे गाँव मे किसी के पास मोबाइल नही था आैर मोबाइल के बारेमे कोई उतना नही जानता था, जितना आज. बस इतना मालूम था के मोबाइल फोन एक मशीन है जिससे हम बहुत दुर रहने वाले किसी भी व्यक्ति से बात कर सकते है. वह भी TV मे देखकर हमें पता चला.
तो बात कुछ ऐसी हुई के किसी ने हमारे गाँव मे एक मोबाइल लाया आैर जब सब लोगों को ये पता चला तो सारे लोग उसके घर पहुँच गये...ऐसा लग रहा था के किसीकी शादी या आैर कोई कार्यक्रम हो...लेकिन बात कुछ अलग थी जो वहां जाकर पता चला.
अब हर रोज लोगों का वहा जैसे ताका रहने लगा आैर जब उसके कीसी को फोन लगाकर बात की तब सारे गाँव ने एकसाथ जोरसे चिल्लाया " चमत्कार हो गया "
Saturday, 29 November 2014
चमत्कार हो गया !!!!!!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment